आजमगढ़ में युवती से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना कन्धरापुर क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मंदूरी तिराहे के पास से पकड़ा गया।जानकारी के मुताबिक, 1 मार्च 2026 को थाना कन्धरापुर में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 35/26, धारा 64(1) बीएनएस एवं 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। प्रकरण की विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही है।पुलिस टीम ने 3 मार्च 2026 को करीब 12:35 बजे मंदूरी तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम विनोद गुप्ता पुत्र गर्जन गुप्ता, निवासी ग्राम बर्जी, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 55 वर्ष बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *