आजमगढ़ लालगंज SDM नेहा मिश्रा एक्शन में, मतदाता सूची सुधारने के लिए चलेगा बड़ा अभियान

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। विधानसभा क्षेत्र 351लालगंज में मतदाता सूची को दुरुस्त करने और नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के उद्देश्य से एसडीएम नेहा मिश्रा की उपस्थिति में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, बूथ लेवल अधिकारियों (BLO), सुपरवाइजरों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरवाने, युवा मतदाताओं को सूची में शामिल करने और मतदाता सूची में लिंगानुपात में सुधार करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही BLO और बूथ लेवल एजेंट (BLA) के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, मतदाताओं की ओर से दर्ज आपत्तियों का निस्तारण करने तथा घर-घर जाकर फॉर्म एकत्र करने पर जोर दिया गया। बैठक में लोगों को मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी देने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाने की योजना पर चर्चा हुई। इस अभियान में सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों से सुझाव और आपत्तियां भी आमंत्रित की गईं, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके।इस दौरान खंड विकास अधिकारी लालगंज, खंड शिक्षा अधिकारी तरवां, पूर्ति निरीक्षक, तहसीलदार, तहसीलदार न्यायिक, नायब तहसीलदार सहित सभी संबंधित AERO, सुपरवाइजर (लेखपाल) और BLO उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *