आजमगढ़ में NHM कर्मियों का कार्य बहिष्कार चौथे दिन भी जारी, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन आजमगढ़ में लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय परिसर में जुटकर अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगें पूरी करने की आवाज बुलंद की।प्रदर्शन के दौरान संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कुमार ने कहा कि NHM के संविदा कर्मचारी लंबे समय से समान कार्य के लिए समान वेतन, ग्रेच्युटी, ईपीएफ, ईएसआई, आयुष्मान भारत योजना का लाभ और नियमितीकरण जैसी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों पर अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।उन्होंने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आजमगढ़ से भी बड़ी संख्या में NHM कर्मचारी लखनऊ के इको गार्डेन में आयोजित प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं।कर्मचारी नेताओं ने आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर कर्मचारियों के समायोजन तथा 8, 10 और 15 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को लॉयल्टी बोनस देने की मांग भी उठाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उनकी छह सूत्रीय मांगों को स्वीकार नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।इस विरोध प्रदर्शन में डॉ. ओपी जायसवाल, डॉ. उपेन्द्र दुबे, सुजीत, रिशा, अनुपम, श्वेता समेत संघ के कई पदाधिकारी और सैकड़ों संविदा स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *