आजमगढ़ मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के तरवां थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, ग्राम कोटा निवासी मंशा देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि 3 मार्च को सौरभ कुमार और अंकित कुमार ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और मोतीलाल को चैन लगे डंडे से मारकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई।मामले में थाना तरवां में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 4 मार्च को दोनों आरोपियों को तरवां बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त चैन लगा डंडा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *