

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शनिवार को थाना कोतवाली परिसर में पूजा पंडालों के आयोजकों और क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस-प्रशासन की ओर से त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने पूजा पंडालों के आयोजकों और उपस्थित लोगों से सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।इसके साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए गए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे।इस बैठक में उपजिलाधिकारी (SDM), क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक, पूजा पंडालों के आयोजक और क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे। पुलिस-प्रशासन ने त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।
