


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद की कन्धरापुर पुलिस ने ₹43 लाख की धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। अभियुक्त पर भूमि का बैनामा कराने के नाम पर ₹43 लाख लेने, बैनामा न करने तथा रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।पीड़ित की तहरीर पर थाना कन्धरापुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान बैंक खातों एवं अन्य अभिलेखीय साक्ष्यों की जांच में अभियुक्त दिवाकर पुत्र परसन का नाम प्रकाश में आया, जिसके बाद मुकदमे में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई।पुलिस के अनुसार 6 अगस्त 2026 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त दिवाकर (59 वर्ष), निवासी ग्राम कम्हेनपुर, थाना कन्धरापुर, को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अजय कुमार त्रिपाठी एवं कांस्टेबल नितिन कुमार मिश्रा शामिल रहे।
