


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। में यूपी-112 के पीआरवी कर्मियों ने अपनी त्वरित कार्रवाई और साहस का परिचय देते हुए सड़क हादसे में फंसे ट्रक चालक और परिचालक की जान बचा ली। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक यूपी-112 की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।वीओ:मामला फूलपुर थाना क्षेत्र के भेड़िया बाजार का है, जहां यूपी-112 की पीआरवी-6209 को सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी संदीप कुमार सिंह, आरक्षी सज्जन सिंह और होमगार्ड चालक सहादुर यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि चालक को नींद की झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बालू के ढेर पर चढ़ गया, जिससे ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक और परिचालक सीट और स्टेयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गए थे।पीआरवी कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद ट्रक की खिड़की का शीशा तोड़ा गया और ग्राइंडर से दरवाजा काटकर दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फूलपुर भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया।इस साहसिक, त्वरित और मानवतापूर्ण कार्य के लिए 4 अगस्त 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं नोडल अधिकारी यूपी-112, आजमगढ़ ने पुलिस महानिदेशक यूपी-112, लखनऊ की ओर से प्रेषित प्रशस्ति पत्र देकर पीआरवी कर्मियों को सम्मानित किया। यह सम्मान यूपी-112 की तत्परता, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है।
