आजमगढ़ यातायात पुलिस को मिला हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन, तेज रफ्तार और नियम तोड़ने वालों पर अब होगी सख्त निगरानी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन मिला है, जिसका शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह वाहन अब जिले के प्रमुख मार्गों पर तेज रफ्तार और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नजर रखेगा।वीओ:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात निदेशालय लखनऊ से प्राप्त इंटरसेप्टर वाहन का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने बताया कि यह वाहन आधुनिक तकनीक से लैस है, जो ओवरस्पीडिंग, यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क सुरक्षा मानकों की निगरानी करेगा। इसके माध्यम से नियम तोड़ने वाले वाहनों की पहचान कर पारदर्शी और प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी।उन्होंने कहा कि इस हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन के संचालन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी। शुभारंभ के बाद इंटरसेप्टर वाहन को जिले के प्रमुख मार्गों पर निगरानी और प्रवर्तन कार्य के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान यातायात पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *