


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता, आजमगढ़।थाना गम्भीरपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले चौकीदार स्वर्गीय राम नगीना के परिजनों की मदद के लिए गम्भीरपुर पुलिस आगे आई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना के पुलिसकर्मियों ने स्वैच्छिक सहयोग से ₹22,500 की धनराशि एकत्र कर मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की।बताया गया कि 5 अगस्त को हुई सड़क दुर्घटना में चौकीदार राम नगीना की मृत्यु हो गई थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ परिजनों से मिले, उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।पुलिस टीम ने आश्वासन दिया कि विभागीय एवं शासन स्तर से मिलने वाली सभी संभावित सहायता परिवार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। गम्भीरपुर पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है और लोग इसे पुलिस की जनसेवा व सामाजिक जिम्मेदारी का बेहतर उदाहरण बता रहे हैं।
