
गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। बुधवार को डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन 2025-26 का चुनाव चुनाव अधिकारी जय प्रकाश यादव एडवोकेट के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कुछ पदाधिकारियों द्वारा पर्चा वापिस ले लिया गया था। जिससे चुनाव निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुआ। सभी पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से चयन हुआ।जिसमेंआलोक रंजन को अध्यक्ष, अजय कुमार श्रीवास्तव द्वितीय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज श्रीवास्तव को मंत्री, सतीश जयसवार को सह मंत्री प्रशासन, प्रदीप कुमार चौहान को सह मंत्री वित्त और दीपक चौरसिया को मीडिया प्रभारी को चुना गया। जबकि पदेन कार्यकारिणीमें जय प्रकाश यादव, अनूप कुमार विश्वकर्मा, सदस्य कार्यकारिणी में घनश्याम यादव, धीरेन्द्र श्रीवास्तव , बृजेश यादव लालगंज, विपिन सिंह एवं दीपक राय का चयन हुआ।कोषाध्यक्ष मनोज कुमार यादव को बनाया गया। चुनाव के बाद सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
