आजमगढ़ स्कूल में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना तरवां पुलिस ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय खरिहानी में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विद्यालय से चोरी किया गया स्मार्ट पैनल, यूपीएस, खेल सामग्री सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार 25 मई 2026 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय खरिहानी के प्रधानाचार्य संजय सिंह ने थाना तरवां में तहरीर देकर बताया था कि विद्यालय के कार्यालय और प्रयोगशाला का ताला तोड़कर अज्ञात चोर स्मार्ट टीवी पैनल, यूपीएस, खेल सामग्री एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तरवां पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 15/16 जून की रात उपनिरीक्षक कान्ता प्रसाद पाल अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर आदर्श इंटर कॉलेज खरिहानी के पीछे झाड़ियों के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इन्दल यादव (25 वर्ष) और पवन कुमार (21 वर्ष) निवासी खरिहानी, थाना तरवां के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने विद्यालय में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 65 इंच का BENQ इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल, यूपीएस, स्पोर्ट्स किट बैग, बैडमिंटन रैकेट, शटल कॉक, क्रिकेट बैट, स्टम्प, की-बोर्ड, वायरलेस माउस, वाई-फाई राउटर, बैडमिंटन नेट, बास्केटबॉल, स्किपिंग रोप तथा अन्य सामान बरामद किया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया है, जबकि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *