8 मिनट में पहुंची पुलिस, 19 वर्षीय युवती की बचाई जान

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ में एक बड़ी घटना टल गई, जब सोशल मीडिया पर आत्महत्या संबंधी पोस्ट के बाद पुलिस ने महज 8 मिनट में पहुंचकर 19 वर्षीय युवती की जान बचा ली। 03 अप्रैल 2026 की रात थाना सिधारी क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती ने पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के चलते इंस्टाग्राम पर आत्महत्या संबंधी वीडियो पोस्ट कर दिया। वीडियो में उसने अत्यधिक मात्रा में दवाइयां खा ली थीं। रात 10:18 बजे Meta Platforms की ओर से सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल के माध्यम से सुसाइडल अलर्ट मिला। अलर्ट मिलते ही पुलिस ने तुरंत युवती की लोकेशन ट्रेक से थाना सिधारी पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज 8 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर बेहोश युवती को परिजनों की मदद से एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया, जहां समय रहते उसका इलाज शुरू हुआ। स्वास्थ्य लाभ के बाद युवती ने बताया कि पारिवारिक विवाद और अकेलेपन के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस द्वारा काउंसलिंग के बाद उसने भविष्य में ऐसा कदम न उठाने का भरोसा दिया। समय पर कार्रवाई के लिए युवती के परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर मिलने वाले ऐसे संवेदनशील अलर्ट पर आजमगढ़ पुलिस तत्काल कार्रवाई करती है। यह घटना पुलिस की जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण है। अब तक 2427 लोगों की बचाई जान उत्तर प्रदेश पुलिस और Meta Platforms के बीच 2022 से चल रही व्यवस्था के तहत फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सुसाइडल पोस्ट का अलर्ट मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *