


गौरव श्रीवास्तव /अमन गुप्ता,आजमगढ़ पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 256 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (लगभग 61.5 लाख रुपये कीमत) बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में की गई। गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश के लिए CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए यह सफलता मिली। रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए।
