


गौरव श्रीवास्तव /अमन गुप्ता,आजमगढ़ जी डी ग्लोबल स्कूल में “नेचर-नर्चर” के सहयोग से अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को प्रारंभिक शिक्षा में बच्चों के सर्वांगीण विकास के महत्व से अवगत कराना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मां शारदे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में के.पी. ग्रुप्स ऑफ स्कूल्स, गुजरात के निदेशक श्री मुकेश शेलट उपस्थित रहे, जिनके पास 31 वर्षों का समृद्ध शैक्षिक अनुभव है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा के दौरान बच्चों को सही दिशा, अनुकूल वातावरण और प्रोत्साहन देना उनके भविष्य की मजबूत नींव रखता है।सह-वक्ता के रूप में नेचर-नर्चर की उपाध्यक्ष शिवानी वर्मा ने प्रारंभिक शिक्षा को रोचक, अनुभवात्मक और बाल-केंद्रित बनाने के तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सीखने की प्रक्रिया को आनंददायक बनाना ही बच्चों के समग्र विकास की कुंजी है।कार्यक्रम में नेचर-नर्चर के 360° लर्निंग प्रोग्राम की विशेषताओं को भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें बच्चों के बौद्धिक, भावनात्मक, सामाजिक और सृजनात्मक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।विद्यालय की निदेशिका श्रीमती स्वाति अग्रवाल ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था होती है और इस दौरान दिया गया सही मार्गदर्शन उनके व्यक्तित्व को आकार देता है। वहीं प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने विद्यालय की समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया।कार्यकारी निदेशक श्री श्रीश अग्रवाल ने आधुनिक शिक्षा में 360° विकास की आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानाचार्या दीपाली भुस्कुटे ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को एक सक्षम, संवेदनशील और आत्मविश्वासी नागरिक बनाना है।कार्यक्रम के अंत में को-ऑर्डिनेटर श्रीमती सुमन यादव ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
