मुबारकपुर में पुलिस मुठभेड़, हत्या का आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ के दौरान हत्या का आरोपी इरफान घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए भेजा गया है। 3 अप्रैल की रात इस्लामपुरा गांव में पड़ोसी विवाद के दौरान इरफान ने मो. हस्सान पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए हस्सान की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 5 अप्रैल को पुलिस टीम दामोदरपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे आरोपी घायल हो गया और मौके पर दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से देशी तमंचा, कारतूस, वारदात में इस्तेमाल चाकू, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *