सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, थार वाहन सीज

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता, आजमगढ़।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्टंट वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति थार वाहन पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा था।पुलिस ने मामले की जांच के बाद संबंधित वाहन के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थार को सीज कर लिया और उसे थाना परिसर में खड़ा कराया गया।वहीं वाहन पर खड़े होकर स्टंट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *