आजमगढ़ बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाली दो वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा में साल्वर बैठाकर नकल कराने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने इस मामले में लंबे समय से फरार चल रही दो वांछित अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। वर्ष 2025 में यूपी बोर्ड परीक्षाओं के दौरान STF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में एक बड़े साल्वर गैंग का खुलासा हुआ था। जांच में सामने आया कि असली परीक्षार्थियों की जगह दूसरे लोगों को बैठाकर परीक्षा दिलाई जा रही थी। इसके लिए आधार कार्ड में फोटो तक बदल दी जाती थी। इस अवैध काम को कथित रूप से कॉलेज प्रबंधन की मिलीभगत से संचालित किया जा रहा था और प्रति छात्र मोटी रकम वसूली जाती थी। छापेमारी के दौरान 6 आरोपियों को मौके से पकड़ा गया था, जबकि कई फरार हो गए थे। 24 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने दो वांछित अभियुक्ताओं—प्रियंका पाल (मेहनगर)सीमा (सिधारी)को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि परीक्षा माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *