मुख्य विकास अधिकारी ने 22 फरवरी को आयोजित होने वाले बृहद/मेगा शिविर क़ो सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ किया बैठक

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर दिनांक 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले बृहद विधिक साक्षरता/मेगा शिविर क़ो सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि आयोजित होने वाले वृहद विधिक साक्षरता/मेगा शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाकर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाये। उन्होंने कहा कि इस मेगा शिविर का मुख्य उद्देश्य विभागों द्वारा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना समेत किसानों से जुड़ी योजनाओं, दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं के अलावा अन्य सभी विभागों से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को देना है।मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद स्तर पर दिनांक 22 फरवरी को आयोजित होने वाले वृहद विधिक साक्षरता/मेगा शिविर से पहले ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर प्री कैंप का आयोजन कर लिया जाए, जिसमें लोगों को जागरुक करते हुए अधिक से अधिक लाभार्थियों को चिन्हित किया जाए। ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले प्री कैंप में चिन्हित किए गए लाभार्थियों को जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृति पत्र, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो आदि का वितरित करने की तैयारी सुनिश्चित कर ली जाए।मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए इस बृहद विधिक साक्षरता/मेगा शिविर का अपने स्तर से व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें, जिससे आम जनमानस को बृहद विधिक साक्षरता/मेगा शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी श्री संजीव ओझा, मुख्य कोषाधिकारी श्री अनुराग श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *