आजमगढ़ अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह द्वारा थाना निजामाबाद का वार्षिक निरीक्षण

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह द्वारा थाना निजामाबाद का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

➡️निरीक्षण के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सर्वप्रथम गार्द की सलामी ली गई तथा गार्द का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात थाना परिसर स्थित साईबर हेल्प डेस्क, महिला मिशन शक्ति कक्ष, भोजनालय, थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, बैरक, जनसुनवाई कक्ष, CCTNS प्रणाली, CCTV व्यवस्था तथा अभिलेख एवं विभिन्न रजिस्टरों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने तथा सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाए जाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

➡️थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों के अवलोकन के दौरान प्रविष्टियाँ अद्यावधिक न पाए जाने पर उन्हें समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही हिस्ट्रीशीटरों की निरंतर निगरानी एवं प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️मेस में भोजन बनाने वाले अनुचर को स्वयं साफ-सफाई बनाए रखने तथा निर्धारित मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन समय से भोजन तैयार करने के निर्देश दिए गए।

➡️थाना परिसर में खड़े वाहनों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने तथा अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

➡️अंत में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना क्षेत्र के चौकीदारों के साथ गोष्ठी की गई, उनसे आपराधिक सूचनाओं के समय से आदान-प्रदान की अपेक्षा की गई तथा उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *