आजमगढ़:फर्जी वसीयत बनाकर जमीन हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घर से दबोचा

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र में कूटरचना और धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान की गई।जानकारी के अनुसार, ग्राम सद्दोपट्टी निवासी रिंकू उर्फ रिंकी यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता की मृत्यु के बाद कुछ लोगों ने कूटरचना कर फर्जी वसीयत तैयार की और उन्हें निःसंतान घोषित करते हुए उनकी जमीन अपने नाम करा ली। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।इस मामले में थाना बरदह पर धारा 419, 420, 467, 468, 471 और 506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस जांच के दौरान 5 फरवरी 2026 को उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पटेल ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी पतिराम यादव निवासी बौवापार थाना बरदह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ उक्त मुकदमा पहले से दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पटेल और हेड कांस्टेबल नागेन्द्र कुमार पटेल शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *