जहानागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 07 वारण्टियों को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वारण्टियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना जहानागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी जहानागंज अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुल 07 वारण्टियों को गिरफ्तार किया है।आपको बता दे की गिरफ्तार किए गए वारण्टियों में शैलेष पुत्र जगतू, गणेश प्रजापति पुत्र खुरमुल्ली, राहुल पुत्र हरिश्चन्द्र, जगदीश पुत्र बालिम, खुबलाल पुत्र सालिम, गोविन्द पुत्र रमेश तथा विनोद पुत्र जयराम शामिल हैं। सभी अभियुक्त थाना जहानागंज क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी वारण्टियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस का कहना है कि वारण्टियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके और न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *