महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी कर इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के थाना मेंहनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी कर उसे वायरल करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई। आपको बता दे की थाना मेंहनगर पर एक महिला ने तहरीर देकर शिकायत की थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उनकी फोटो पर अश्लील टिप्पणी करते हुए उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 05/2026 धारा 67 आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव मय पुलिस टीम क्षेत्र में मामूर थे। मुखबिर की सूचना पर मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र राजेश राम निवासी ग्राम जगदीशपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *