यातायात सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, सिविल लाइन से गिरजाघर चौराहा तक लगे कैट-आई व डेलीनेटर

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और रात्रि के समय सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आजमगढ़ पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आज प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा शहर के प्रमुख मार्ग सिविल लाइन चौराहा से गिरजाघर चौराहा तक सड़क पर डेलीनेटर एवं कैट-आई (रिफ्लेक्टिव रोड स्टड्स) लगाए जाने का कार्य पूर्ण कराया गया। यातायात पुलिस के अनुसार इस व्यवस्था से रात्रि के अंधेरे एवं कोहरे के दौरान वाहन चालकों को सड़क की चौड़ाई और लेन की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। सड़क के मध्य एवं किनारों पर लगाए गए कैट-आई वाहन चालकों को निर्धारित लेन में चलने के लिए प्रेरित करेंगे, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि कैट-आई और डेलीनेटर की स्थापना से यातायात जाम की समस्या में भी कमी आएगी और आमजन को सुरक्षित व सुगम यातायात सुविधा मिलेगी। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर लगाए गए यातायात सुरक्षा उपकरणों का ध्यान रखें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *