



गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद सभी छह आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार, 31 मई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना जहानागंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि छह युवकों ने उसकी पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना जहानागंज में मुकदमा संख्या 120/26 धारा 70(1) एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने जांच शुरू की और सोमवार सुबह करीब 5:20 बजे नयनपुर मोड़ से सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आजाद, अतिश, करन, विकास, साहिल और अंकित शामिल हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।हेडिंग:सामूहिक दुष्कर्म मामले में जहानागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार
