आजमगढ़: साइबर ठगी के मामलों में सराहनीय कार्य करने वाले 5 पुलिसकर्मी सम्मानित

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने वाले 5 पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा सम्मानित किया गया।बताया गया कि साइबर हेल्पडेस्क पर प्राप्त वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों पर इन पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की धनराशि को होल्ड/रिफंड कराया, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली।इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए दिनांक 15 अप्रैल 2026 को पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में एसएसपी द्वारा सभी 5 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) विवेक त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में उ0नि0 विश्वजीत पाण्डेय, उ0नि0 प्रिन्स मिश्रा, उ0नि0 विश्राम गुप्ता, आरक्षी रोहित उपाध्याय और आरक्षी नीरज कुमार शामिल हैं। पुलिसकर्मियों के इस सराहनीय कार्य से न केवल पीड़ितों को त्वरित राहत मिली, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *