कक्षा 10 सीबीएसई में जीडी ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 100% रिजल्ट

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। करतालपुर स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल के लिए गर्व का विषय है कि सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं सीबीएसई परीक्षा में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।इस वर्ष तरुणिका यादव ने 98.4% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं शिवेन्द्र ने 97.8% के साथ दूसरा और आर्य ने 96.6% के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। कृष्णा कुमार पाण्डेय ने 96.4% अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। अपूर्वा राय और शांभवी ने 96% अंक के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। अन्वेषा त्रिपाठी (95.2%) तथा श्रेयांश जायसवाल और अनंत यादव (95%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया।विषयवार टॉपर्स में अंग्रेजी में 100 अंक शिवेन्द्र प्रताप सिंह, विज्ञान में 100 अंक तरुणिका यादव और टिया यादव, सामाजिक विज्ञान में 99 अंक जिज्ञासु वर्मा और कृष्णा कुमार पांडेय, गणित में 95 अंक शिवेन्द्र प्रताप सिंह, आरण्या जायसवाल और वैष्णवी सिंह, जबकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 100 अंक कृष्णा कुमार पांडेय, तरुणिका यादव और शिवेन्द्र सिंह ने प्राप्त किए।विद्यालय के कुल 42 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर स्कूल का गौरव बढ़ाया।इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका स्वाति अग्रवाल ने कहा कि यह परिणाम शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का प्रमाण है। वहीं प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यकारी निदेशक श्रीश अग्रवाल और प्रधानाचार्या दीपाली भुस्कुटे ने भी सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *