ढाखा गांव के सौरभ सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, बढ़ाया आजमगढ़ का गौरव

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। तरवां ब्लॉक के ढाखा गांव निवासी सौरभ सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर परिवार, गांव और पूरे आजमगढ़ जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।सौरभ सिंह के पिता आनंद सिंह एक एमएनसी कंपनी में इंपोर्ट ओशन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता प्रीति सिंह शिक्षिका हैं। उनके दादा स्वर्गीय राम राज सिंह थे।सौरभ ने अपनी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा महाराष्ट्र बोर्ड से पूरी की। इसके बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से बीएससी आईटी (B.Sc. IT) की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने भारतीय सेना में अधिकारी बनने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया था। लक्ष्य के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) से सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया।प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद सौरभ सिंह का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और ग्रामीणों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल सैन्य भविष्य की कामना की।सौरभ सिंह की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। उन्होंने मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।सौरभ की इस उपलब्धि से गांव ढाखा ही नहीं, बल्कि पूरा आजमगढ़ जनपद गौरवान्वित है। उनकी सफलता ने क्षेत्र के युवाओं में सेना में जाने और देशसेवा करने के प्रति नई प्रेरणा जगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *