

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया अलायड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में 8 सितंबर 2026 को आजमगढ़ स्थित श्रीमंत फिजियोथेरेपी सेंटर पर निःशुल्क फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श और फिजियोथेरेपी सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञों ने मरीजों को फिजियोथेरेपी के महत्व, इसके लाभ और विभिन्न शारीरिक समस्याओं में इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. तारकनाथ विश्वकर्मा पीटी, डॉ. सतीश मौर्या पीटी, डॉ. शैलेंद्र यादव पीटी, डॉ. हिमांशु तिवारी पीटी, डॉ. शुभम कुमार पीटी, डॉ. सलमान पीटी, डॉ. राजकुमार पीटी, डॉ. राहुल राय, डॉ. सलोनी पीटी, डॉ. स्नेहा पीटी एवं डॉ. आदर्श पीटी सहित अन्य फिजियोथेरेपिस्ट मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि फिजियोथेरेपी शरीर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने, दर्द कम करने और मरीजों को सामान्य जीवन में लौटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। निःशुल्क कैंप के माध्यम से लोगों को फिजियोथेरेपी के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंद मरीजों को उपचार संबंधी मार्गदर्शन देने का प्रयास किया गया।
