आज़मगढ़ AI के माध्यम से मा० प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अंकित उर्फ अनाकेत नामक व्यक्ति द्वारा अपनी Instagram ID से AI तकनीक का दुरुपयोग करते हुए मा० प्रधानमंत्री जी का आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर वायरल किया गया। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0– 407/25, धारा 67 IT Act का अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में थाना निजामाबाद पुलिस द्वारा अभियुक्त अंकित उर्फ अनाकेत पुत्र सिद्दू यादव निवासी मुस्लिम पट्टी, थाना निजामाबाद, आजमगढ़ को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस की कड़ी चेतावनी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म (Facebook, Instagram, WhatsApp, X आदि) पर आपत्तिजनक, भड़काऊ, साम्प्रदायिक तनाव फैलाने वाली, फर्जी या एडिटेड सामग्री साझा करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *