एक ही नाम से दो दर्जन से अधिक घरों पर दो-दो कनेक्शन, काटने के नाम पर मांगे जा रहे पैसेग्रामीणों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के विकासखंड सठियांव अंतर्गत चकतगे गांव में विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां लगभग दो दर्जन से अधिक घरों पर एक ही व्यक्ति के नाम से दो-दो विद्युत कनेक्शन दर्ज कर दिए गए हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय गलती के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई, लेकिन जब वे इसे दुरुस्त कराने और अतिरिक्त कनेक्शन कटवाने के लिए मुबारकपुर जेई के पास पहुंचे तो उनसे अवैध रूप से पैसे की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना है कि गलती विभाग की है, फिर भी सुधार के नाम पर उनसे धन उगाही की जा रही है।परेशान और थक-हारकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने बिना किसी शुल्क के गलत कनेक्शनों को तत्काल काटने और भविष्य में किसी प्रकार की प्रताड़ना न किए जाने की भी मांग उठाई है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *