कूटरचित दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाना पड़ा भारी, आजमगढ़ में अभियुक्त गिरफ्तार।

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जहानागंज थाना पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर व्यक्तिगत विवरण में बदलाव कर एक से अधिक पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को पासपोर्ट धारक सलमान अहमद पुत्र मोहम्मद इरफान, निवासी सलेमपुर, थाना जहानागंज के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर व्यक्तिगत विवरण में परिवर्तन कर एक से अधिक पासपोर्ट बनवाने के संबंध में जांच रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था।इस मामले में मु0अ0सं0 202/2026 के तहत धारा 318(2), 319(2) बीएनएस और धारा 12(1)(B) पासपोर्ट अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 336(3), 338 और 340(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई।07 अक्टूबर 2026 को जहानागंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मंदे बार्डर के पास से सुबह करीब 7:45 बजे सलमान पुत्र मोहम्मद इरफान (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अच्छेलाल यादव, हेड कांस्टेबल अमरेश सिंह और आरक्षी विवेक गोंड शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *