आजमगढ़ अनियंत्रित कार घर की बाउंड्री में घुसी, बाल-बाल बचे लोग

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के बदरका मोहल्ले में रविवार की रात करीब 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अनियंत्रित कार तिराहे पर स्थित एक मकान की बाउंड्री में जा घुसी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बाउंड्री क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते दर्जनों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने कार चालक पर लापरवाही और नशे में होने का आरोप लगाया। हालांकि चालक का कहना था कि गाड़ी का स्टेरिंग अचानक जाम हो गया था, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चौक के ही एक दुकानदार की बताई जा रही है। इसी बीच कार मालिक का एक साथी मौके पर पहुंचा तो आक्रोशित भीड़ ने उसके साथ मारपीट कर दी। सूचना पर बदरका चौकी की महिला प्रभारी मौके पर पहुंचीं, लेकिन पर्याप्त फोर्स न होने के कारण स्थिति कुछ समय तक तनावपूर्ण बनी रही।स्थानीय लोग तत्काल नुकसान की भरपाई की मांग पर अड़े रहे। चालक ने अधिक मांग का हवाला देते हुए आधी राशि देने की बात कही, जिस पर काफी देर तक बहस होती रही। अंततः महिला दरोगा के प्रयास से दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और मामला शांत कराया गया।गनीमत रही कि हादसे के समय कोई राहगीर वाहन की चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *