


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में डॉ.कन्हैया सिंह के द्वितीय पुण्यतिथि कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पहुंचे। मीडिया कर्मियों से गल्फ कंट्री में हुए आपसी हमले को लेकर मंत्री ने कहा कि गल्फ कंट्री में रोज़गार के लिए गए हुए लोगों की स्थिति फसने जैसी नहीं है। भारतीय दूतावास के मदद से श्रमिकों पर 24 घंटे नजर बनाए हुए हैं, जहां हमारे श्रमिक काम कर रहे हैं वहां पर युद्ध जैसी कोई स्थिति नहीं है, सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा इजराइल में 6000 लोग और गल्फ कंट्री में लगभग 2800 लोगों को रोजगार हेतु श्रम विभाग द्वारा भेजा गया है, वह सभी सुरक्षित है। गल्फ कंट्री में गए हुए लोगों से हमने बातचीत किया सभी लोग खतरे से बाहर, जहां पर काम कर रहे वहां से काफी दूर लड़ाई का क्षेत्र है। मंत्री अनिल राजभर ने मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल शिया समुदाय के प्रदर्शन को लेकर कहा कि अपनी भावना शांतिप्रिय तरीके से प्रोटेस्ट करें। खामेनई की मौत को लेकर अनिल राजभर ने कहा कि भारत सरकार की डिप्लोमेसी करेगी इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।
