तेल खत्म होने की अफवाह से मचा हड़कंप, आजमगढ़ के पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, प्रशासन ने कहा- स्टॉक भरपूर

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। में पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। तेल की कमी की खबर फैलते ही लोग घबराकर अपनी गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंच गए। कई जगह लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।बताया जा रहा है कि युद्ध को लेकर चल रही चर्चाओं और अफवाहों के कारण लोगों में डर का माहौल बन गया, जिसके चलते लोग एहतियातन ज्यादा मात्रा में ईंधन भरवा रहे हैं।इस बीच प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार सिंह ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि जिले में प्रतिदिन करीब 700 KL तेल की खपत होती है, जबकि वर्तमान में 3300 KL का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आगे भी लगातार सप्लाई आती रहेगी।साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि गैलन और ड्रम में तेल नहीं दिया जाएगा, ताकि जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें, जिससे स्थिति सामान्य बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *