


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। महराजगंज थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 07 किलोग्राम नाजायज गांजा के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार 02 मार्च 2026 को उ0नि0 विनय कुमार यादव मय हमराही टीम क्षेत्र में गश्त व अपराध रोकथाम के दौरान देवारा तुर्कचारा के पास मौजूद थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में तीन व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से कुल 07 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोनू यादव (25 वर्ष) निवासी सैदपुर थाना महराजगंज, जमुना हरिजन (31 वर्ष) निवासी हैदराबाद मकरहा थाना रौनापार तथा मोहित यादव (22 वर्ष) निवासी आराजी आमानी थाना महराजगंज के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 41/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि मोहित यादव के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
