

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जनपद के थाना रौनापार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिवान निवासी एक युवक की हथियारों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। वायरल तस्वीर में युवक के हाथों में हथियार दिखाई दे रहे हैं।जानकारी के अनुसार सत्यम यादव पुत्र हरिकेश यादव, निवासी ग्राम सिवान की एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से सामने आई, जो तेजी से वायरल हो गई। तस्वीर सामने आने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं और वहीं फोटो कब की है, हथियार असली हैं या नहीं इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्दी इस मामले का खुलासा कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
