जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना (Population Enumeration) की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जनपद में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह ने की।बैठक में जनगणना के आगामी चरण के लिए आवश्यक तैयारियों, कार्ययोजना और जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला जनगणना अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जनगणना देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इससे प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और नीति निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार बनते हैं। जनगणना के माध्यम से सूक्ष्म स्तर तक सामाजिक एवं आर्थिक आंकड़े उपलब्ध होते हैं, जिनका उपयोग विभिन्न विकासात्मक योजनाओं को तैयार करने में किया जाता है।अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ संपादित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सौंपे गए दायित्वों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित ढंग से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।बैठक में समस्त उप जिला जनगणना अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी, चार्ज अधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जनपद स्तर पर गठित जनगणना सेल के कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *