दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का गर्भपात कराने का आरोप, पति गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसका गर्भपात कराने के मामले में निजामाबाद पुलिस ने वांछित पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, निजामाबाद थाना क्षेत्र के तोवा (अल्लाहपुर) निवासी सुधाकर यादव ने 12 जुलाई 2026 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री के ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी। आरोप है कि पति ने विवाहिता के साथ मारपीट की और उसे दवा खिला दी, जिससे करीब दो माह का गर्भ नष्ट हो गया। इसके बाद विवाहिता के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर उसे घर से निकाल दिया गया तथा धमकी भी दी गई।तहरीर के आधार पर निजामाबाद थाने में मु0अ0सं0 178/2026 के तहत बीएनएस की धारा 85, 115(2), 352, 351(3), 89 तथा 3/4 डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत निजामाबाद पुलिस ने 1 सितंबर 2026 को आरोपी अवनीश यादव (29), पुत्र कर्मराज यादव, निवासी पनकरपुर, थाना अहरौला को शेरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *