आजमगढ़: फर्जी मदरसा संचालन और सरकारी अनुदान गबन मामले में प्रबंधक गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। रौनापार थाना पुलिस ने फर्जी मदरसा संचालित कर सरकारी अनुदान की धनराशि के कथित गबन के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।पुलिस के मुताबिक, राज्य विशेष अपराध अनुसंधान शाखा (EOW) के निरीक्षक एवं जांच अधिकारी कुंवर ब्रह्म प्रकाश सिंह की ओर से मदरसा दर्सगाह अरबियां निस्वां, चांदपट्टी, आजमगढ़ के प्रबंधक अंसार अहमद के खिलाफ शिकायत दी गई थी। आरोप है कि आपराधिक षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें असली के रूप में इस्तेमाल करते हुए सरकारी धन/अनुदान का गबन किया गया।शिकायत के आधार पर रौनापार थाने में 7 फरवरी 2025 को मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मानचन्द्र यादव कर रहे हैं।एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस टीम ने 7 सितंबर 2026 को अंसार अहमद पुत्र अली औसत, निवासी चांदपट्टी, थाना रौनापार, उम्र करीब 55 वर्ष को उसके घर से सुबह करीब 11:50 बजे गिरफ्तार किया। आरोपी मदरसा दर्सगाह अरबियां निस्वां का प्रबंधक बताया गया है।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और उनका इस्तेमाल करने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। उसके आपराधिक इतिहास में वर्ष 2019 का गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से संबंधित मुकदमा भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *