मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का आरोप, एसएसपी से कार्रवाई की मांग

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मेहनगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर विषहम गांव निवासी कमर जहां पत्नी जावेद अहमद ने मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज होने के बावजूद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में थाना मेहनगर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित करने की मांग की है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, कमर जहां की शिकायत पर अब्दुल रहीम पुत्र मोहम्मद रशीद, आफरीन पुत्री मोहम्मद रशीद निवासी मिर्जापुर विषहम थाना मेहनगर, राधिका देवी पत्नी रामाश्रय, सुरेंद्र यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी ईशहाकपुर तथा ऋषि कुमार पुत्र दुलार चंद्र निवासी हरिहरपुर के विरुद्ध 15 जून 2026 को थाना मेहनगर में मुकदमा दर्ज कराया गया था।शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अब तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोप है कि मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा अपेक्षित जांच भी नहीं की गई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई दबिश नहीं दी गई। इसके चलते सभी आरोपी खुलेआम अपने घरों पर रह रहे हैं।कमर जहां ने आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं और जमीन छोड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी धमकी देते हुए कहते हैं कि जमीन नहीं छोड़ी तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना मेहनगर के प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने तथा अपने और परिवार के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *