लालगंज SDM नेहा मिश्रा ने खनियरा स्कूल का किया निरीक्षण, डिजिटल पढ़ाई से मिड-डे मील तक परखी व्यवस्था

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

अमन गुप्ता,लालगंज। प्राथमिक विद्यालय खनियरा का लालगंज एसडीएम नेहा मिश्रा ने निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की पढ़ाई का स्तर, शिक्षकों की उपलब्धता, मिड-डे मील, साफ-सफाई और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति परखी गई।एसडीएम नेहा मिश्रा ने विशेष रूप से डिजिटल लाइब्रेरी, डिजिटल बोर्ड और शिक्षा में ICT के प्रयोग पर फोकस किया। उन्होंने विद्यालय में आधुनिक तकनीक के माध्यम से बच्चों को दी जा रही शिक्षा की जानकारी ली और उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति एवं पढ़ाई के स्तर की भी जानकारी ली गई। साथ ही मिड-डे मील की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता और विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया। शिक्षकों की उपलब्धता और उनके द्वारा शिक्षण कार्य की भी समीक्षा की गई।इस दौरान BEO लालगंज तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे। एसडीएम ने विद्यालय में बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ डिजिटल संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *