




गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना कोतवाली पुलिस ने 33.30 लाख रुपये की जमीन धोखाधड़ी मामले में फरार चल रही आरोपी महिला नीलम पत्नी विनोद कुमार निवासी कोडर अजमतपुर के खिलाफ धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर नोटिस चस्पा कर डुगडुगी बजवाई और गवाहों के हस्ताक्षर भी कराए।पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने सहअभियुक्तों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज दिखाकर पीड़ित से जमीन बेचने के नाम पर 33.30 लाख रुपये की ठगी की थी। मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचती रही और न्यायालय में भी आत्मसमर्पण नहीं किया।पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता के खिलाफ पहले से भी धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। फरार और आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
