अहरौला पुलिस को बड़ी सफलता,10.300 किलो नाजायज गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता, आजमगढ़। जनपद के थाना अहरौला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 10 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। आपको बता दे की 15 जनवरी 2026 को थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना अहरौला पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग, जुर्म-जरायम की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में फुलवरिया बाजार क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि बरामदपुर पुलिया के पास स्थित एक चबूतरे पर बने छप्पर में एक व्यक्ति अटैची के साथ मौजूद है, जिसमें नाजायज मादक पदार्थ रखा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ व तलाशी के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम सोनू कुमार पुत्र राम सकल सिंह, निवासी ग्राम विशुनपुरा, थाना बिहटा, जनपद पटना (बिहार), उम्र लगभग 41 वर्ष बताया। अभियुक्त के कब्जे से अटैची में रखा हुआ 10 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया।बरामदगी के आधार पर थाना अहरौला में मु0अ0सं0 11/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बिहार से गांजा लाकर पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों जैसे वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, बलिया आदि क्षेत्रों में सप्लाई करता था। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही जारी है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र सहित उप निरीक्षक रविन्द्र नाथ पाण्डेय, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार सिंह, कांस्टेबल बसंत कुमार एवं कांस्टेबल लालजी यादव की सराहनीय भूमिका थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *