

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जयनाथ सिंह के नेतृत्व में भाजपा संगठन जिले में लगातार मजबूत हुआ है और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा है। जन्मदिन समारोह के मौके पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने एकजुट होकर संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्टी नेता, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में कार्यकर्ताओं ने जयनाथ सिंह के साथ सामूहिक रूप से केक काटकर खुशी जाहिर की।
