उत्कृष्ट कार्य करने वाले 07 पुलिसकर्मियों को एसएसपी आजमगढ़ ने किया सम्मानित

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक एवं उत्कृष्ट ढंग से निर्वहन करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के क्रम में बुधवार को पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले 07 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर एसएसपी ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य पुलिसकर्मियों से भी उनसे प्रेरणा लेकर कर्तव्यनिष्ठा व पूर्ण मनोयोग से कार्य करने का आह्वान किया।प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालों में निरीक्षक अशोक तिवारी (थाना जीयनपुर), उपनिरीक्षक अक्षय सिंह (थाना मेंहनगर), उपनिरीक्षक जावेद सिद्दीकी (थाना सिधारी), उपनिरीक्षक कमालुद्दीन (थाना फूलपुर) एवं उपनिरीक्षक संजय यादव (थाना देवगांव) शामिल रहे, जिन्होंने 15 दिसंबर 2025 से 21 दिसंबर 2025 तक विवेचनाओं के शत-प्रतिशत निस्तारण में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।इसके अतिरिक्त थाना गम्भीरपुर के मुख्य आरक्षी योगेन्द्र कुमार मौर्य को वाहनों के विधिसम्मत निस्तारण में सराहनीय कार्य तथा महिला आरक्षी सुषमा सरोज को ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई एवं अपराधियों की शीघ्र ट्रैकिंग को लेकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।एसएसपी आजमगढ़ ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और जनपद में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सकारात्मक प्रेरणा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *