50 हजार का इनामिया गैंगस्टर फैजान उर्फ गुल्लू गिरफ्तार, 20 मुकदमों का है आरोपी

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में देवगांव पुलिस, सर्विलांस सेल और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामिया गैंगस्टर अभियुक्त फैजान उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आजमगढ़ और जौनपुर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, गोवध, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 20 मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि देवगांव थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित फैजान उर्फ गुल्लू गोसाईगंज-जिबली मार्ग से अपने घर की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दादा चौक/ग्राम चौकी मोड़ से करीब 150 मीटर दूर सुबह करीब 11:10 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व में कंजहिता बाजार की दुकान से CCTV कैमरा और जेवरात चोरी करने के मामले में शामिल रहा है। इसके अलावा बोलेरो चोरी करने के प्रयास और गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग के मामले में भी उसका नाम सामने आया था।फैजान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने 8 सितंबर 2026 को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। लगातार फरार रहने पर डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र ने 16 सितंबर को इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी थी।गिरफ्तार अभियुक्त फैजान उर्फ गुल्लू पुत्र कयूम, निवासी ग्राम बक्सपुर, थाना बरदह, आजमगढ़ का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ आजमगढ़ के देवगांव, बरदह, फूलपुर, सिधारी, रानी की सराय, मेहनगर, सरायमीर सहित जौनपुर के केराकत और खेतासराय थानों में मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *