अतरौलिया में गैस डिलीवरी मैन पर हमला, जबरन सिलेंडर ले जाने का विरोध पड़ा भारी

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरण के दौरान डिलीवरी मैन पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बसहिया स्थित ग्रामीण महिला भारत गैस एजेंसी का डिलीवरी मैन प्रदीप कुमार विश्वकर्मा शुक्रवार शाम करीब 6 बजे जहांगीरगंज रोड स्थित शांतिनगर (मीरपुर) चौराहे पर उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर वितरित कर रहा था।आरोप है कि इसी दौरान चनैता गांव निवासी आलोक और प्रिंस गैस एजेंसी की गाड़ी पर चढ़ गए और जबरन सिलेंडर उतारने लगे। डिलीवरी मैन द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों युवकों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने ईंट-पत्थर से प्रदीप के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।पीड़ित प्रदीप के अनुसार घटना के समय वह गाड़ी के अंदर बैठकर गैस पासबुक में प्रविष्टि कर रहा था। तभी सिलेंडर उतारने की आवाज सुनकर बाहर निकला तो दोनों युवक उससे उलझ गए और मारपीट करने लगे। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर डायल-112 पुलिस भी पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। एजेंसी संचालक बृजेश कुमार सिंह उर्फ गुन्नू सिंह ने घायल कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाकर उसका उपचार कराया।पीड़ित की तहरीर पर अतरौलिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *