आजमगढ़ नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर को पीड़ित पक्ष की ओर से थाना अहरौला में तहरीर दी गई थी। आरोप था कि डाही गांव निवासी 21 वर्षीय सुन्दन पुत्र धर्मेन्द्र नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 303/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।मामले में कार्रवाई करते हुए 3 सितंबर को उपनिरीक्षक उमेश चन्द ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुन्दन को फुलवरिया बाजार तिराहे के पास से हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *