

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री सहजानंद राय के पूज्य पिता स्व. आद्या प्रसाद राय जी की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दुर्वासा धाम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं विशाल रक्तदान शिविर व वृक्षा रोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री मा. श्री पंकज चौधरी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर कुसुम चैरिटेबल ब्लड एंड कम्पोनेंट सेंटर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री पंकज चौधरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने रक्तदाताओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और इस पुनीत कार्य के लिए आयोजकों एवं रक्तदाताओं की सराहना की।प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री पंकज चौधरी ने कहा कि “स्व. आद्या प्रसाद राय जी की पुण्यतिथि पर आयोजित यह सेवा कार्य उनके संस्कारों और समाज के प्रति समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने वाला है। रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का संकल्प है। भाजपा का मूल मंत्र ही सेवा, समर्पण और अंत्योदय है और ऐसे आयोजन इसी भावना को मजबूत करते हैं।”पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौधरी ने स्व. आद्या प्रसाद राय जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “स्व. आद्या प्रसाद राय जी ने अपने जीवन में सामाजिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को सदैव महत्व दिया। उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन समाजसेवा की उस परंपरा को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा की भावना का संचार करते हैं।”भाजपा प्रदेश मंत्री श्री सहजानंद राय ने अपने पूज्य पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “मेरे पूज्य स्व.पिता जी एक शिक्षक के रूप में कार्य किया। वह जीवनभर सेवा, संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारी का मार्ग दिखाया। उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा करना हमारे लिए उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। मैं सभी रक्तदाताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस पुनीत कार्य में सहभागिता की।”उन्होंने कहा कि “पिताजी के विचार और उनके संस्कार सदैव हम सभी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की प्रेरणा देते रहेंगे।”रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में रक्तदाताओं का चिकित्सकीय परीक्षण करने के साथ ही रक्त संग्रह की समुचित व्यवस्था की गई।कार्यक्रम में स्व. आद्या प्रसाद राय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर समाज के लिए एक अनुकरणीय पहल है और इससे युवाओं को सेवा कार्यों के लिए प्रेरणा मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना के साथ आयोजित यह कार्यक्रम स्व. आद्या प्रसाद राय जी की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ते हुए एक सार्थक एवं प्रेरणादायी संदेश दे गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम,दानिश आजाद अंसारी,पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, विधायक पी एन पाठक, रामविलास चौहान, डॉ असीम राय,मनीष जायसवाल,जयमंगल कन्नौजिया,ज्ञानेंद्र सिंह,आशीष सिंह आशु,पूर्व सांसद संगीत आजाद,पूर्व विधायक आजाद अरुमर्दन, उमेश पांडे, रामदर्शन यादव,प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा,पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव,अमन श्रीवास्तव,राज सिंह हजारों की संख्या में अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
