

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़।के तरवां थाना क्षेत्र में रंगदारी वसूली और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक, ऊचहुवाँ निवासी निसार अहमद की तहरीर पर 19 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि आरोपी ऊचहुवाँ बाजार में पहुंचे और ₹10,000 नकद व एक पेटी बीयर की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट, गाली-गलौज की गई, जान से मारने की धमकी दी गई और दुकान में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया।मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच के दौरान 20 अप्रैल की सुबह पुलिस टीम ने उचहुवा-बघरा मार्ग स्थित विरनईया मोड़ से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में गंगा यादव उर्फ सिवबालक यादव, विनोद यादव, संतोष यादव (तीनों निवासी बघरा, थाना तरवां) और वीरेंद्र यादव शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी गंगा यादव उर्फ सिवबालक यादव के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं वीरेंद्र यादव पर भी हत्या, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

